नई दिल्ली, जुलाई 2 -- भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली की मैदान पर वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अनफिट होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में नहीं खेले, जिसमें भारत ने क्लीन स्वीप किया। कोहली के आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिताबी अभियान के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। कोहली अब 14 जुलाई से इंग्लैंड में एक्शन में नजर आएंगे, जहां भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भि़ड़ना है। कोहली ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग की। कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।कोहली को इस शर्त पर चुना गया था कोहली को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। वह फिट...