नई दिल्ली, जुलाई 7 -- भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज नॉटिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला देर रात दस बजे से शुरू होगा। मैच के आधे घंटे पहले टॉस के लिए मैदान पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक होंगे। इंग्लैंड की टीम दूसरे मुकाबले में जीत के साथ आ रही है और उसने मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग XI घोषित कर दी है। इंग्लैंड की टीम में ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यानी इंग्लिश टीम उसी अंतिम एकादश के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसके साथ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरी थी। यह भी पढ़ें- LIVE:भारत और इंग्लैंड का तीसरा टी-20 मैच आज, नॉटिंघम में होगी भिड़ंत इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में फिल साल्ट और जोस बटलर क्रीज पर होंगे। ...