ब्रिस्टल, जुलाई 9 -- Axar Patel 100th T20I: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह भारत के लिए 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने साथियों, कोचों और परिवार को दिया। अक्षर ने 2015 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सीमित ओवरों के खिलाड़ियों में शामिल होने तक के अपने सफर को याद किया और कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। इंग्लैंड दौरे के दौरान दूसरे टी20 मुकाबले में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले अक्षर गुरुवार को सीरीज के चौथे मैच में अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे और स्पेशल क्लब में एंट्री करेंगे। वह भारत की ओर से 100 या उससे अधिक T20I मैच खेलने वाले पांचवें प्लेयर बनेंगे। अक्षर से ...