नई दिल्ली, फरवरी 21 -- India vs Australia Women T20I Match LIVE Score: सीरीज डिसाइडर मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं। दोनों टीमें 3 मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का एक-एक मैच जीत चुकी हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी जीत जाएगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। भारत की बल्लेबाजी जारी है। पहले विकेट के बाद एक बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हो चुकी है। मंधाना अर्धशतक पूरा कर चुकी हैं। भारतीय टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। पेसर क्रांति गौड़ को बाहर बिठाया गया है, जबकि श्रेयंका पाटिल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।India Women vs Australia women 3rd T20I Live Scorecard भारतीय टीम को पहला झटका ती...