नई दिल्ली, फरवरी 21 -- India vs Australia Women T20I Match LIVE Score: सीरीज डिसाइडर मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रनों का टारगेट रखा है। दोनों टीमें 3 मैचों की इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज का एक-एक मैच जीत चुकी हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज भी जीत जाएगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले विकेट के बाद एक बड़ी साझेदारी दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच हुई। मंधाना 82 रन बनाकर आउट हुईं। 59 रन जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। 6 विकेट अब तक ऑस्ट्रेलिया ने खो दिए हैं। India Women 176/6 (20 ओवर) Australia Women 130/7 (16.1 ओवर)India Women vs Aus...