नई दिल्ली, जून 13 -- IND vs AFG Toss 1st ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आगाज आज यानी शनिवार, 13 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है। भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे का टॉस 1 बजे होना था, मगर धर्मशाला के खराब मौसम की वजह से टॉस में देरी हो रही है। धर्मशाला का मौजूदा मौसम इस समय काफी खराब है। बारिश हो रही है। टॉस का समय अभी तक निर्धारित नहीं है, टॉस होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह मैच कितने बजे शुरू होगा। बता दें, वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान का आमना सामना कुल 4 बार हुआ है, जिसमें टीम इंडिया 3 मैच जीती है और एक मैच टाई रहा था। अफगानिस्तान इस सीरीज में भारत के खिलाफ पहली जीत तलाशेगी। बीसीसीआई ने 1 बजे से पहले ही अपडेट दे दिया है कि धर्मशाला में हो रही बारिश की...