नई दिल्ली, जून 20 -- IND vs AFG Pitch Report 3rd ODI- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। भारत बनाम अफगानिस्तान लाइव मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 1 बज मैदान पर उतरेंगे। भारत सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें अफगानिस्तान का सूपड़ा 3-0 से साफ करने पर होगी। वहीं मेहमान टीम वनडे में भारत के खिलाफ एक बार फिर पहली जीत की तलाश में उतरेगी। बता दें, अफगानिस्तान आज तक वनडे क्रिकेट में भारत को नहीं हरा पाया है। आईए एक नजर India vs Afghanistan पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यव...