नई दिल्ली, जून 6 -- IND vs AFG एकमात्र टेस्ट आज यानी शनिवार, 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 9 बजे मैदान पर उतरेंगे। यह भारत और अफगानिस्तान के बीच मात्र दूसरा ही टेस्ट है, टीम इंडिया इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 2018 में टेस्ट मैच खेली थी। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी। इस दौरान कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू का भी मौका मिल सकता है। भारत वर्सेस अफगानिस्तान टेस्ट कई मायनों में खास होने वाला है। यह भी पढ़ें- कितने बजे होगा भारतीय टी20 टीम का ऐलान, अय्यर बन सकते हैं कप्तान!16 साल बाद अश्विन-जडेजा के बिना होम टेस्ट रविचंद्रन अश्...