नई दिल्ली, जून 8 -- टीम इंडिया ने मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को तीसरे ही दिन पारी और 300 रन के अंतर से हरा दिया। ये टेस्ट इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट में आठवीं बार भारत ने पारी और 200+ रनों के अंतर से जीत हासिल की है। भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़े थे। साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन की पारी खेली थी। इनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए थे। यह भी पढ़ें- भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के उड़ाए परखच्चे, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट जवाब में अफगानिस्तान ने रविवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए थे। सोमवार को उसकी पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई और भारत ने उसे फॉलो ऑन दिया। अफगानिस्तान...