नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- IND U19 vs NPL U19 Score: ओमान में अंडर 19 पुरुष एशिया कप खेला जा रहा है, जिसमें आज भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने थीं। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 129 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 19.1 में ही हासिल कर लिया। भारत की टीम में वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भी शामिल हैं। लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व में भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट में मैदान पर उतरी है। भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं और लय तलाश चुके हैं। आर...