नई दिल्ली, जून 27 -- IND A vs SL A Cricket Score: इंडिया ए वर्सेस श्रीलंका ए पहला अनौपचारिक टेस्ट गाले में खेला जा रहा है। भारत ए बनाम श्रीलंका ए लाइव स्कोर नीचे देखें। तीसरे दिन की भारत को पहली और सबसे बड़ी सफलता नुवानीडू फर्नांडो के रूप में मिली। फर्नांडो शानदार बल्लेबाजी कर शतक की तरफ बढ़ रहे थे। 84 के निजी स्कोर पर यश ठाकुर ने उन्हें आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है। टीम इंडिया की नजरें मेजबानों को जल्द समेटने पर होगी। हालांकि श्रीलंका के लिए अब एशेन बंडारा (57) और सहान अराचिगे (45) ने पैर जमा लिए हैं। बारिश की वजह से खेल रुकने तक श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद श्रीलंका ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं कर सकी और पूरी टीम 330 के स्कोर पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 122 रनों की बढ़त मिली...