नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- IND A vs PAK A Highlights: पाकिस्तान शाहीन्स ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने रविवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 137 रनों का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ए ने 13.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया। माज सदाकत ने भारत ए से मैच छीना। वह 47 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और चार छक्के जमाए। सदाकत ने मोहम्मद नईम (14) के साथ पहले विकेट के लिए 55 रनों की पार्टनरशिप की। नईम को छठे ओवर में यश ठाकुर ने आउट किया। सदाकत ने यासिर खान (11) संग दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। यासिर खान को सुयश शर्मा ने दसवें ओवर में अपने जाल में फंसाया। इसके बाद, सदाकत मोहम्मद फाइक (नाबाद 11) के साथ 43 रनों की अटूट साझेदारी कर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.