नई दिल्ली, जून 17 -- Ind A vs Afg A Score: इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का लीग मैच दांबुला में खेला गया। इस मैच में इंडिया ए ने 319 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने 320 रनों का लक्ष्य था, जिसे वह हासिल नहीं कर पाई। पूरी टीम 218 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबले को 101 रनों से जीत लिया। बुधवार 17 जून को दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए। अफगानिस्तान के सामने 320 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने दमदार अर्धशतक जड़े। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए, जबकि तिलक वर्मा ने 3 बदलाव प्लेइंग इलेवन में करने...