नई दिल्ली, जून 17 -- India A vs Afghanistan A Live Score: इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए ट्राई नेशन सीरीज का मुकाबला आज यानी बुधवार 17 जून को दांबुला में खेला जा रहा है। भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। 38 रन उन्होंने दो जीवनदान पाने के बाद बनाए। प्रियांश आर्या 58 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र अब बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की टीम ने 50 रनों का आंकड़ा पहले 6 ओवर में पार किया था। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम के कप्तान इमरान मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अफगानिस्तान ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं, जबकि तिलक वर्मा ने 3 बदलाव प्लेइंग इलेवन में करने की बात कही। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला ...