नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजस्थान के अजमेर में आयोजित विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अब कांग्रेस 'INC' नहीं रही, बल्कि 'MMC' बन चुकी है। उन्होंने 'MMC' का अर्थ बताते हुए इसे "मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस" करार दिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस हताशा और निराशा में देश को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।सम्मेलन का उल्लेख प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत हाल ही में दिल्ली में आयोजित वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन का उल्लेख करते हुए की। उन्होंने कहा, "दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। अनेक देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मंत्री उसमें शामिल हुए। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रमुख भी एक ही मंच पर जुटे। सभी ने खुले दिल से भारत की प्रशंसा की।"जोरदार मेजबानी उन्होंने जन...