नई दिल्ली, अगस्त 22 -- हॉरर फिल्मों की जब भी बात होती है तो हॉलीवुड का ख्याल लोगों के दिलों में जरूर आता है। हॉलीवुड ने दुनिया को कुछ बेहतरीन हॉरर फिल्में दी हैं। आज हम आपको हॉलीवुड की एक ऐसी ही हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आपकी रातों की नींद उड़ा देगी। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसने दो ऑस्कर जीते हैं।50 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म ओटीटी पर आप ये फिल्म देख सकते हैं। फिल्म आज से 50 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम है द एक्सॉर्सिस्ट। ये फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। द एक्सॉर्सिस्ट अपने वक्त की सबसे डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है। क्या है द एक्सॉर्सिस्ट का प्लॉट? फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये फिल्म एक 12 साल की लड़की की कहानी है जो अपनी मां के साथ एक शानदार विला में जाती है। वहां, इस 12 साल की लड़की के हाथ भूत बुलाने ...