नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- IMD Rain Alert, Weather Update 30 April: बारिश और आंधी की वजह से कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत मिल चुकी है। आने वाले दिनों में भी बरसात, आंधी, तेज हवाओं के चलने की संभावना है। इस हफ्ते के दौरान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज आंधी (40-60 किमी प्रति घंटा) के साथ व्यापक स्तर से लेकर भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में तीन से छह मई यानी कि चार दिनों तक और मैदानी इलाकों में बारिश, बिजली और 60 की स्पीड से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 30 अप्रैल से छह...