नई दिल्ली, मई 31 -- IMD Rain Alert, Toofan Andhi Weather Update 31 May: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में मौसम कूल-कूल हो गया है। भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस हफ्ते उत्तर पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 31 मई को उत्तर पश्चिमी, मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत के इलाकों में 90 किलोमीटर की स्पीड से तूफान और तेज हवा चलने वाली है। इसके अलावा, गरज-चमक का दौर भी जारी रहेगा और ओले भी गिरेंगे। इस बीच, बारिश की वजहसे देशभर में हीटवेव की स्थिति में कमी आई है। पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि इस हफ्ते के दौरान पूरे इलाके में व्यापक स्तर पर बारिश होगी। तीन से छह जून के दौरान असम, मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश में 31 मई, दो से छह जून के दौ...