नई दिल्ली, मई 9 -- IMD Rain Alert, Weather Update 9 May: उत्तर भारत में दोपहर के समय फिर से तेज धूप निकलने लगी है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। दो दिन बाद यानी कि 11 मई से 14 मई तक पांच दिनों तक उत्तर भारत में बारिश, बिजली और 60 की स्पीड से आंधी का नया दौर शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा, अगले सात दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ जगह भारी बारिश, कहीं मध्यम स्तर की बारिश होगी। तेज हवा और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। 9-15 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 12 व 13 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, पू्र्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव चलेगी। 11 मई को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है।11-14 मई इन राज्यों में भारी बारिश मौसम विभाग (IMD) के अनुसार,...