नई दिल्ली, अगस्त 14 -- IMD Rain Alert, Weather Update 14 August: देशभर में मॉनसून की वजह से झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के ऊपर बने डिप्रेशन की वजह से 14 अगस्त को ओडिशा, झारखंड, 14-15 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होगी। इस हफ्ते के ज्यादातर दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर बहुत भारी बरसात होगी। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत की बात करें तो 14-20 अगस्त यानी कि अगले सात दिनों तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी। 14-15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 14-16 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14 अगस्त और 16-20 अगस्त के...