नई दिल्ली, मई 23 -- IMD Rain Alert, Weather Update 23 May: उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई दिनों से लोग हीटवेव का कहर झेल रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार को कहा है कि मध्य भारत में अगले सात दिनों तक, पूर्वी भारत में 23-26 मई, उत्तर भारत में 24-29 मई तक यानी कि छह दिनों तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, मॉनसून की बात करें तो 26 मई तक यह केरल में एंट्री ले सकता है। अभी यह बंगाल की खाड़ी, अंडमान निकोबार द्वीप आदि के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय म...