IMD Rain Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, मई 21 -- IMD Rain Alert, Weather Update 21 May: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। इस हफ्ते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में और उससे सटे पूर्वी भारत में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव चलने वाली है। वहीं, दक्षिण भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात होगी। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कराईकल आदि में अगले पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 23-25 मई के दौरान असम, मेघालय में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज बिजली और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 22, 26 और 27 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.