नई दिल्ली, मई 17 -- IMD Rain Alert, Weather Update 17 May: उत्तर भारत में गर्मी के बीच दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत में जोरदार बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने नगालैंड, मणिपुर समेत छह राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, अगले सात दिनों तक उत्तर पूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इन 6 राज्यों में सात दिनों तक भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में 18 मई को असम, मेघालय, 17 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, 18 से 19 मई को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम मेंबारिश, बिजली और आंधी चल...