देहरादून, अप्रैल 28 -- Uttarakhand IMD Alert: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू जैसे हालात से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेशभर के मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 28-29 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही विभागीय अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों ...