नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS), नई दिल्ली ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। 'Reimagining Healthcare for Viksit Bharat@2047' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अशोक लाहिड़ी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रो. एस.के. सारिन ने स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पतालों से आगे समुदाय तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों, SMILES पहल और मध्य प्रदेश में की जा रही आउटरीच गतिविधियों सहित ILBS की जनस्वास्थ्य पहलों की जानकारी दी।रोकथाम आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर श्री अशोक लाहिड़ी ने कहा कि 2047 तक स्वस्थ और उत...