नई दिल्ली, अगस्त 30 -- IIT Roorkee AI Course: आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का दौर है। हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने काम में AI और मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों को शामिल कर रही है। इसी मांग को देखते हुए देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने वर्किंग प्रोफेशनल्स और युवाओं के लिए एक नया ऑनलाइन एग्जीक्यूटिव सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्रोफेशनल्स और छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और डेटा साइंस जैसी भविष्य की सबसे मांग वाली तकनीकों में अपस्किल करना है।बिना नौकरी छोड़े हासिल करें IIT की पढ़ाई का अनुभव अक्सर नौकरी करने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे काम के साथ-साथ हायर एजुकेशन या नए कोर्स ...