IIT Placement : आईआईटी में 4 सालों में BTech के औसत पैकेज में 6 लाख का इजाफा, ऑफर 4 गुना बढ़े
वरीय संवाददाता, अगस्त 28 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना में पिछले पांच वर्षों में ढांचागत निर्माण और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का सकारात्मक प्रभाव प्लेसमेंट, पैकेज, जॉब ऑफर, विजिटिंग कंपनियों की संख्या और प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) पर दिखा है। सत्र 2021-22 में प्री-प्लेसमेंट ऑफर की संख्या 30 थी, जो 2025-26 में बढ़कर 122 हो गई। इसी अवधि में एमटेक का औसत पैकेज 12.3 लाख से बढ़कर 14.54 लाख रुपये, जबकि बीटेक का औसत पैकेज 17.13 लाख से बढ़कर 23.17 लाख रुपये प्रतिवर्ष हो गया। औसत पैकेज में वृद्धि का प्रमुख कारण पिछले पांच वर्षों में बहुराष्ट्रीय और देश की नवरत्न कंपनियों का यहां के मेधावी छात्रों के प्रति बढ़ता आकर्षण है। वर्ष 2017 में जहां सिर्फ 47 कंपनियां कैंपस विजिट के लिए पहुंचती थीं, वहीं 2026 में यह संख्या बढ़कर 230 हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.