मुख्य संवाददाता, अगस्त 8 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2026 बैच के छात्र-छात्राओं की बल्ले-बल्ले रही। बीटेक समेत अन्य कोर्स के छात्र-छात्राओं को देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान हाथों-हाथ लपकते हुए रोजगार दिया। कैंपस प्लेसमेंट में चार छात्र-छात्राओं को एक करोड़ रुपए से अधिक का पे पैकेज मिला है। इनमें तीन छात्रों को 1.59 करोड़ रुपए सालाना व एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपए सालाना पैकेज मिला है। 1.59 करोड़ रुपए का पैकेज आमेजन जापान की ओर से देने की चर्चा है। संस्थान ने इन चार छात्र-छात्राओं के नाम, ब्रांच व सीटीसी को गोपनीय रखा है।अब तक का सर्वाधिक पे पैकेज इसे अब तक का सर्वाधिक पे पैकेज माना जा रहा है। वहीं कोर्स वाइज सीटीसी की बात करें तो एमएससी के छात्रों को सबसे कम औसतन 9.16 लाख सलाना पे पैकेज मिला है। सर्वाधिक औैसतन...