नई दिल्ली, अगस्त 27 -- IIT Bhubaneswar Placement 2026: इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में दाखिला लेने वाले छात्रों की पहली पसंद हमेशा से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) रही है। अधिकतर छात्रों और उनके माता-पिता का मानना होता है कि प्लेसमेंट और सैलरी के मामले में सीएससी सबसे बेस्ट ब्रांच है। हालांकि, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भुवनेश्वर की वर्ष 2026 की बीटेक प्लेसमेंट रिपोर्ट ने इन पुरानी धारणाओं को पूरी तरह बदल दिया है। इस साल प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच ने कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ दिया है।बीटेक प्लेसमेंट: 74.3 लाख रुपये का हाईएस्ट पैकेज आईआईटी भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बीटेक प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक, इस सत्र में बीटेक (UG) के 331 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस...