नई दिल्ली, अगस्त 5 -- IIT ISM Dhanbad Campus Placement 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT (ISM) धनबाद ने अपने शानदार प्लेसमेंट आंकड़ों से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यदि आप ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश कर रहे हैं जहां पढ़ाई के साथ-साथ करियर का बेहतरीन मंच भी मिलता हो, तो आईआईटी धनबाद की यह रिपोर्ट आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेगी। हाल ही में जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025-2026 के अनुसार, इंस्टीट्यूट के एक बीटेक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये सालाना सीटीसी (CTC) का हाईएस्ट सैलरी पैकेज मिला है। इसके अलावा पूरे संस्थान का औसत सैलरी पैकेज 17.6 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया है।डिग्री पूरी होने से पहले ही पक्की हुई नौकरियां आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में छात्रों को अपने दूसरे और तीसरे साल से ही इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव मिलने लगता है। बीटेक...