नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही बंद होने वाली है। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर की ओर से किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर दें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव है। JAM 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 है।कौन कर सकता है आवेदन? वे उम्मीदवार JAM 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है या 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की फाइनल परीक्षा देने वाले हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित प्रोग्राम की पात्रता शर्तें जरूर देखनी चाहिए।कब ...