नई दिल्ली, फरवरी 19 -- IIT JAM 2026 Response Sheet: देश के टॉप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) और आईआईएससी (IISc) में पोस्ट-ग्रेजुएट साइंस कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित 'जैम' (JAM 2026) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा के आयोजक संस्थान, आईआईटी बॉम्बे ने उम्मीदवारों की 'रिस्पॉन्स शीट' आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जारी कर दी है। IIT JAM Response Sheet 2026 Direct Link इस रिस्पॉन्स शीट के माध्यम से छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा के दौरान किन प्रश्नों के क्या उत्तर दिए थे। यह डॉक्यूमेंट छात्रों को उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगा।रिस्पॉन्स शीट का महत्व और अगला कदम आईआईटी जैम (जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स) एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। रिस्पॉन्स शीट जारी हो...