नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- IIT Delhi Mess Food: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) इस बार अपनी पढ़ाई या प्लेसमेंट के कारण नहीं, बल्कि अपने मेस (Hostel Mess) के खाने की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्टूडेंट ने आईआईटी दिल्ली में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और वैरायटी को दिखाया है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए और कई ने कमेंट किया कि वे अब सिर्फ 'इस खाने के लिए' ही जेईई (JEE) क्रैक करना चाहेंगे।कौन हैं यह यूट्यूबर? यह वीडियो सोनल खोलवाल (@Sonal.Kholwal) नाम की एक यूट्यूबर ने अपने चैनल पर साझा किया है। सोनल आईआईटी दिल्ली की लाइफस्टाइल और वहां की सुविधाओं के बारे में वीडियो बनाती रहती हैं। अपने एक हालिया वीडियो में, उन्होंने हॉस्टल के मेस में मिलन...