नई दिल्ली, जून 3 -- जेईई एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के बाद अब छात्रों और अभिभावकों की दाखिले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। छात्र चाहते हैं कि उन्हें मनपसंद का आईआईटी और बीटेक की ब्रांच मिल जाए। ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी ऑल इंडिया रैंक अंडर 100 हैं, उन्हें आईआईटी बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास में बीटेक कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की पहला विकल्प आईआईटी बॉम्बे का बीटेक इन सीएस ब्रांच रहता है, जो कि टॉप 61 पर क्लॉज हो जाती है। दूसरी प्राथमिकता दिल्ली सीएस को छात्र देते हैं। तीसरी प्राथमिकता कानपुर व मद्रास की कम्प्यूटर साइंस ब्रांच को दिया जाता है।जेईई एडवांस्ड में कितनी रैंक पर मिल सकते हैं कौन से आईआईटीआईआईटी में 100 से 5000 रैंक के बीच दिल्ली, कानपुर की एमएनसी, एआई, डाटा साइंस, इलेक्ट्रीकल, खड़गपुर की सीएस...