IIT BHU : BTech के छात्रों ने तैयार की पहली सिलिकॉन चिप, सिर्फ 5 महीने में किया कमाल
प्रमुख संवाददाता, जून 12 -- आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग के छात्रों ने स्नातक स्तर के अनुसंधान और सेमीकंडक्टर नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बीटेक द्वितीय वर्ष के इन छात्रों ने सिर्फ पांच महीने में संस्थान का पहला सफल सिलिकॉन टेप-आउट पूरा किया है। छात्रों की टीम ने 64-पॉइंट फास्ट फोरियर ट्रांसफॉर्म (एफएफटी) हार्डवेयर एक्सेलरेटर चिप विकसित की है, जो आधुनिक सिग्नल प्रोसेसिंग प्रणालियों का एक महत्वपूर्ण घटक है। इस चिप को 130-नैनोमीटर स्काई-130 प्रोसेस डिजाइन किट के माध्यम से विकसित किया गया। फास्ट फोरियर ट्रांसफॉर्म (एफएफटी) तकनीक का उपयोग डिजिटल संकेतों के विश्लेषण और प्रसंस्करण से जुड़ी कई आधुनिक प्रणालियों में किया जाता है। मोबाइल संचार, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, जीपीएस नेविगेशन, एमआरआई इमेजिंग, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.