झज्जर, अप्रैल 7 -- प्रयागराज महाकुंभ में खूब चर्चा बटोरने वाले आईआईटीयन बाबा अभय सिंह फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने शादी कर ली है और इसका खुलासा तब हुआ, जब वह पत्नी के साथ हरियाणा के झज्जर पहुंचे। यहां उनका पैतृक गांव है और उनके पिता झज्जर की जिला अदालत में वकील के तौर पर प्रैक्टिस करते हैं। महाकुंभ में वैरागी के तौर पर दिखने वाले अभय सिंह जब पत्नी के साथ पहुंचे तो लोग सरप्राइज रह गए। इसी आश्चर्य के भाव को लेकर लोग उन्हें देखने पहुंचने लगे और सेल्फी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अभय सिंह ने कहा कि बैंक में कुछ कागजी काम के चलते वह अपनी प्रीतिका के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रीतिका भी इंजीनियरिंग के बैकग्राउंड की हैं और मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। इस बीच अभय सिंह ने पुरानी यादों पर बात की और कहा कि मैं कभी स्कूल और कॉलेज के टाइम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.