नई दिल्ली, जून 20 -- देश की कई ऐसी भारतीय महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने दम पर बिजनेस में इतने मुकाम हासिल किए हैं, जिनका डंका पूरी दुनिया में बजता है। इन्हीं में से एक हैं विनिता गुप्ता। 1970 के दशक में किसी महिला का विदेश जाना, अपनी कंपनी शुरू करना और उसे एक नए देश में शेयर बाजार तक पहुंचाना किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता था। लेकिन विनीता गुप्ता ने यह सब कर दिखाया। चलिए इनकी पढ़ाई-लिखाई और जर्नी के बारे में जानते हैं।कौन हैं विनीत गुप्ता विनीता गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ। उन्होंने 1973 में IIT रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके एक साल बाद वह अमेरिका चली गईं और UCLA से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की। हैरानी की बात यह थी कि वह अपनी पूरी कक्षा में इकलौती महिला छात...