नई दिल्ली, जुलाई 9 -- आईआईटी में दाखिला लेना हर किसी का सपना होता है। कहते हैं कि अगर आईआईटी से पढ़ाई कर ली, तो लाइफ सेट है। हाई सैलरी वाली अच्छी नौकरी होगी, शानदार लाइफस्टाइल होगा। हर साल आईआईटी में दाखिला लेने का सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है और कुछ लोगों का अधूरा रह जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स की स्टोरी काफी वायरल हो रही है, जो यह बता रही है कि आईआईटी के बिना भी करोड़ों की कमाई की जा सकती है। दावा किया जा रहा है कि शख्स लगातार 2 बार आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में फेल होने के बावजूद आज दुबई में करोड़ों का बिजनेस कर रहा है।शख्स ने सोशल मीडिया पर किया दावा सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक शख्स ने दावा किया है कि वो IIT की परीक्षा में दो बार फेल हुआ था। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया, जब उसे लगने लगा था कि अब जिंदगी में ...