नई दिल्ली, मई 9 -- देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। IIT रुड़की जल्द ही JEE Advanced 2026 की सिटी स्लिप जारी करने वाला है। इस अपडेट का इंतजार लाखों छात्र काफी समय से कर रहे थे, क्योंकि इसी से पता चलेगा कि परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्र अपने सफर, रहने और परीक्षा से जुड़ी बाकी तैयारियों को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे। खासकर दूसरे शहर में परीक्षा देने जाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जानकारी बेहद अहम मानी जा रही है।11 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड JEE Advanced 2026 का एडमिट कार्ड 11 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार 17 मई तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित होगी। छात्रों को सलाह दी गई है ...