नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र की खुदुकशी के बाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साहिल वाकोडे की मौत को लेकर प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक छात्र के माता-पिता प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब इस बात पर सफाई देते हुए आईआईटी बॉम्बे की तरफ से कहा गया है कि सांसत वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख के दौरे की वजह से कैंपस में पुलिस मौजूद थी। वहीं मृतक छात्र के पैरेंट्स प्रदर्शन भी कर रहे थे। आईआईटी बॉम्बे के ही 10 प्रोफेसर ने डायरेक्टर को ईमेल करके पूछा था कि आखिर इस तरह से कैंपस में पुलिस ने दखल क्यों दिया। इसपर प्रशासन ने कहा कि कुछ छात्रों ने पुलिस पर आक्रामक रवैया अपनाया और उनकी ड्यूटी में बाधा डालने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले...