नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- आईआईटी मद्रास के छात्र एके दीपांकर ने एक बार फिर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने गूगल के ऑल थिंग्स एजेंटिक हैकाथॉन में 10000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 9.5 लाख रुपये का पुरस्कार जीता है। दीपांकर को यह पुरस्कार शिपगार्ड (ShipGuard) नाम का AI आधारित सिस्टम बनाने के लिए मिला है। बता दें कि यह सिस्टम iOS ऐप में मौजूद टेक्निकल गड़बियों की पहचान करने और उन्हें ठीक करने में मदद करता है। उनकी खासियत है कि वो तकनीक का इस्तेमाल अलग-अलग समस्याओं को हल करने के लिए कर रहे हैं। बता दें कि शिपगार्ड से पहले उन्होंने एक ऐप बनाकर हैकाथॉन में पुरस्कार जीत चुके हैं। चलिए आज हम आपको उनकी कहानी जानते हैं। दीपांकर आईआईटी मद्रास के बीएस डेटा साइंस एंड एप्लिकेशंस प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे हैं। दीपांकर ने शिपगार्ड को इस तरह बनाया है ...