नई दिल्ली, जून 27 -- देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT बॉम्बे अब ग्लोबल लेवल पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। संस्थान ने अमेरिका में अपना पहला सब-कैंपस स्थापित करने की योजना बनाई है, जिसे 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के तहत सबसे पहले अमेरिका में IIT Bombay Centre स्थापित किया जाएगा। यह कैंपस स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क एट ओल्ड वेस्टबरी (SUNY Old Westbury) के साथ साझेदारी में उसके लॉन्ग आइलैंड कैंपस में स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर IIT बॉम्बे के निदेशक प्रो. शिरीष केदारे और SUNY ओल्ड वेस्टबरी के अध्यक्ष डॉ. टिमोथी ई. सैम्स ने एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत के महावाणिज्य दूत बिनय एस. प्रधान भी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों संस्थानों को साथ लाने में अहम भूमिका न...