नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पवई परिसर के एक छात्रावास में गुरुवार को सिलेंडर की पाइप से गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दीअधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब 10:25 बजे छात्रावास संख्या छह से मिली। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल, घाटकोपर ले जाया गया। उन्होंने बताया, "घायलों में से चार लोगों को बाद में चिंचपोकली स्थित महानगरपालिका के कस्तूरबा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती है। घायलों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के रूप में हुई है।"अधिकारी ने ब...