नई दिल्ली, जून 13 -- देश के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम और शुरुआती तथा अंतिम रैंक जारी कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में दाखिले के लिए इस साल कितनी कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। पहले राउंड के आंकड़े बताते हैं कि आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास में कंप्यूटर साइंस अब भी छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है। शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने इसी शाखा को चुना है।आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस के लिए सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा आईआईटी बॉम्बे एक बार फिर सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग की अंत...