दिल्ली, अक्टूबर 1 -- आईआईटी दिल्ली में 31 साल के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया था। इस घटना के बाद बनाई गई पांच सदस्यों की जांच कमेटी अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप पाई है। जांच कमेटी को 30 सितंबर को ही अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी थी। इस तरह अब जांच कमेटी रिपोर्ट सौंपने के लिए और समय की मांग कर सकती है और इसकी मंजूरी मिलने के बाद यह दोबारा होगा, जब इस जांच कमेटी की रिपोर्ट के लिए दी गई डेडलाइन को बढ़ाया जाएगा।क्यों हुई देरी इस मामले में जब कमेटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों के बयान दोबारा दर्ज करने पड़ रहे हैं, जिससे जांच का दायरा थोड़ा बढ़ गया है। यही वजह है कि जांच की रिपोर्ट सौंपने में कमेटी को समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि सभी छात्रों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अब जानकारी को कंपाइल करके जमा कर दिया जाएगा। कमेटी ने कहा क...