नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान दिए गए निर्देशों पर सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के पहले ही छात्रों मेडल लेते समय 'सिर झुकाने' और वैदिक मंत्रोच्चार के समय खड़े रहने के निर्देश दिए थे। इनकी निंदा करते हुए ओवैसी ने कहा कि यह निर्देश सरकारी शिक्षण संस्थानों और वैज्ञानिक सोच से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों का घोर उल्लंघन करते हैं। हैदराबाद सांसद ने आरोप लगाया कि मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी की अनुसार छात्रों को इतना निर्देश दिया गया था कि प्रधानमंत्री से मेडल लेते समय कितने डिग्री पर तक गर्दन झुकानी है। उन्होंने कहा, "IIT दिल्ली ने सफल छात्र-छात्राओं को डिग्री देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्र...