नई दिल्ली, अगस्त 10 -- देश के लाखों छात्रों का सपना होता है आईआईटी से पढ़ाई करना। लेकिन यहां पढ़ाई के दौरान अगर आपने शानदार अकादमिक परफार्मेंस हासिल कर लिया तो यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। ऐसे में आईआईटी के 57वें दीक्षांत समारोह में 2 छात्रों के लिए बेहद गौरव का पल रहा है। दरअसल, दोनों छात्रों ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के दम पर खास पहचान बनाई, जिसके चलते उनको प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। बता दें कि यह सम्मान IIT में मिलने वाले सबसे प्रतिष्ठित अकादमिक सम्मानों में शामिल है। दोनों छात्रों के लिए यह उपलब्धि सालों की मेहनत, निरंतर अध्ययन और शानदार अकादमिक प्रदर्शन का परिणाम है। इन छात्रों का नाम अक्षत सिंघल और आदित्य प्रकाश है, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech की पढ़ाई पूरी की है।क्यों दिया ज...