नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- जोहो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू ने हाल ही में अपने एक पोस्ट में अपने IIT के उस क्लासमेट और दोस्त को याद किया जिसने विदेश में करियर बनाने की बजाय देश सेवा की रहा चुनी। राजू नारायण स्वामी आईआईटी मद्रास के एक बेहद टैलेंटेड स्टूडेंट थे। इंजीनियरिंग के बाद वे यूपीएससी क्रैक कर आईएएस अफसर बने। वेम्बु स्वामी के करियर और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे। अपने पोस्ट में वेम्बु ने स्वामी की पढ़ाई में बेहतरीन काबिलियत और भारत में ही रुकने के उनके फैसले को याद किया, जब उनके आईआईटी के ज्यादातर दूसरे क्लासमेट विदेश चले गए थे। स्वामी और श्रीधर वेम्बु दोनों ने ही आईआईटी मद्रास से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी। वेम्बु ने याद करते हुए कहा, 'राजू ...