नई दिल्ली, जून 18 -- आईएएस अफसर दिव्या मित्तल अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार वजह दूसरी है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में कुछ कमियों को उजागर किया है। उन्होंने स्कूली शिक्षा में क्या नहीं सिखाया जाता है, इस पर अपनी व्यक्तिगत राय साझा कर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। साथ ही उन्होंने IIT दिल्ली से IIM बेंगलुरु और फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तक के अपने सफर को याद किया।यूपीएससी सीएसई में 68वीं रैंक बता दें कि दिव्या मित्तल काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें लंदन में शानदार पैकेज पर नौकरी मिली। लेकिन वहां काम के दौरान उनका मन देश की सेवा करने की ओर था। फिर वो यूपीएससी की तैयारी में लग जाती है...