धनबाद, अगस्त 18 -- आठ साल तक देश-विदेश के अलग-अलग शहरों में नौकरी करने के बाद आईआईटी धनबाद ( IIT Dhanbad ) के 2013 बैच के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिजीत आनंद ने अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया। कॉफी को लेकर आइडिया आया तो उन्होंने सीधे कारोबार शुरू करने के बजाय 12 राज्यों में हजारों किलोमीटर की यात्रा की और 10 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि लोग किस तरह की कॉफी पसंद करते हैं। लोगों के फीडबैक के आधार पर अभिजीत ने 2022 में अपनी जमा पूंजी से 'अब कॉफी' नाम से स्टार्टअप की शुरुआत की। मुंबई के वर्सोवा में इसका पहला आउटलेट खोला गया। शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, लेकिन धीरे-धीरे कारोबार बढ़ता गया और आज मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत कई शहरों में इसके 99 आउटलेट हैं।IIT से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई बिहार क...